भदोही, सितम्बर 8 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कालीन नगरी में पतित पावनी गंगा का जल स्तर अब खतरे की घंटी के करीब पहुंच रहा है। शनिवार की रात को तीन जबकि रविवार की सुबह चार घंटे प्रति सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था। कुल जलस्तर 77.70 मीटर दर्ज किया गया। उधर, तराई के गांवों के लोगों की नींद गायब है। उन्हें खेतों के कटान के साथ ही फिर फसलों के बर्बाद होने का डर सता रहा है। बता दें कि प्रदेश के साथ ही आसपास के प्रांतों हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान है। इसके कारण आसपास के राज्यों में जबरदस्त बरसात हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश से आ रहे पानी के कारण यमुना और अब गंगा का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग सीतामढ़ी के अनुसार शनिवार की रात तीन घंटे प्रति सेंटीमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.