चंदौली, सितम्बर 9 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। गंगा के जलस्तर में गुरुवार की शाम से बढ़ाव शुरू है। लगातार जलस्तर बढ़ने से पानी तीसरी बार चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार कर गया है। जिससे सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत है और बाढ़ की आशंका फिर बढ़ गई है। पिछली बार अगस्त के पहले सप्ताह में आई बाढ़ से लोग उबर नहीं पाए थे कि फिर बढ़ाव से ग्रामीण सहमे हुए है। जिले में गंगा का पानी सोमवार की शाम छह बजे तक 70.48 मीटर दर्ज किया गया है। जो चेतावनी बिंदु से 22 सेमी उपर बह रहा है। जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जल स्तर बढ़ने से ग्रामीण और तटवर्ती इलाके की ओर पानी बढ़ने लगा है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिले में खतरा बिंदु 71.26 मीटर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.