चंदौली, अगस्त 2 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गंगा उफान पर है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से गंगा का बढ़ाव तेज हो गया और रात आठ बजे तक चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार कर गया। पानी चेतावनी बिंदु से 18 सेमी ऊपर बहने के साथ ही खतरा बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। फिलहाल गंगा प्रति घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहीं हैं। इससे जिले में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। जिले में गंगा के बाढ़ से चार ब्लाकों के करीब सौ गांव प्रभावित होते हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को इलाके में भ्रमण करने के साथ ही नजर रखने के निर्देश दिए हैं। शु्क्रवार की सुबह आठ बजे तक गंगा चेतावनी बिंदु से 34 सेमी नीचे बह रहीं थी लेकिन रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार करते हुए 70.4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.