वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी बिंदु पार करके खतरा निशान के करीब पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे दो सेमी प्रतिघंटे की वृद्धि जारी थी। राजघाट गेज पर बहाव 70.52 मीटर पर था। यहां चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरा निशान 71.262 मीटर पर है। लगातार बढ़ाव के कारण 16 मुहल्ले और 15 गांव दोबारा बाढ़ की चपेट में है। गंगा, वरुणा के साथ गोमती का तटवर्ती इलाका भी प्रभावित होने लगा है। 800 से अधिक परिवारों ने राहत शिविरों में डेरा डाला है। आपदा विभाग के मुताबिक बढ़ाव की रफ्तार में थोड़ी कम हुई है। फिर भी अगले 24 घंटे तक बढ़ोतरी की उम्मीद हुई। जलस्तर अभी खतरा निशान से 74 सेमी नीचे है। शवदाह करने वालों की मुसीबत बढ़ी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से घाट किनारे रहने वाले परिवारों में जनजीवन प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.