बलिया, जुलाई 12 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर है। नदी चेतावनी बिंदु के और पास पहुंच गयी है। नदी की लहरें प्रभावित क्षेत्र, खासकर उस पर नौरंगा में उत्पात मचाने लगी हैं। जल स्तर ऊपर उठने के बाद करीब एक सप्ताह से परियोजनाओं का कार्य भी ठप है। इससे आपदा का खतरा और बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार शनिवार शाम चार बजे गंगा नदी का जल स्तर 55.740 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर और खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। जल स्तर में अभी भी तीन सेमी प्रति घंटे से अधिक का बढ़ाव जारी है। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच जल स्तर में 26 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। चेतावनी बिंदु से मात्र 87 सेमी नीचे बह रही गंगा की लहरों में अब प्रभावित क्षेत्रों में हल्का बैकरोल शुरू हो गया है। इससे नदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.