हरिद्वार, अगस्त 14 -- भीमगोड़ा बैराज पर गुरुवार को गंगा का अधिकतम जल स्तर 292.85 मीटर रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से मात्र 15 सेंटीमीटर नीचे बही। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण बैराज पर गंगा का जल स्तर बढ़ा हुआ है। जल स्तर में वृद्धि की वजह से प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया हुआ है। गुरुवार को भीमगोड़ा बैराज पर सुबह सात बजे से गंगा के जल स्तर में इजाफा होना शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे से गंगा के जल स्तर में वृद्धि होती रही। 10 बजे से 12 बजे तक गंगा चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बही। 12 बजे के बाद गंगा का जल स्तर 5 सेंटीमीटर घट गया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गंगा चेतावनी निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बहती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.