लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद द्वारा एक बार फिर अभियान चलाया गया। नगर परिषद के सिटी प्लान ऑफिसर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कवैया थाना की पुलिस बल और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। टीम के पहुंचते ही अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ से हटा लिया और सड़क को खाली कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फुटपाथ आम जनता के आवागमन के लिए है और उस पर किसी प्रकार का स्थायी या अस्थायी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, टीम के लौटते ही कई दुकानदारों ने पुनः फुटपाथ पर सामान सजा दिया। इससे नगर परिषद के जागरूकता अभियान की प्रभावशीलता ...