रांची, फरवरी 11 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर अब कार्रवाई करेगा। निगम के मुताबिक, शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी माध्यमों से गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों व प्रतिष्ठानों की पहचान कर उन पर तत्काल जुर्माना लगाएगा। इस संबंध में बुधवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता शाखा की बुलाई गई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए हैं। अपर प्रशासक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शहर में किसी भी स्थान पर खुले में कूड़ा फेंकने, सड़क किनारे अवैध रूप से कूड़ा डंप करने, नालियों में घरेलू और व्यावसायिक अपशिष्ट डालने व निर्माण अपशिष्ट अनधिकृत स्थानों पर फेंकने वालों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.