बहराइच, दिसम्बर 9 -- तेजवापुर। डॉ.सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से मंगलवार को संविलियन विद्यालय चेतरा में बीएससी नर्सिंग व एएनएम की छात्र-छात्राओं की ओर से बच्चों की सेहत जांची गई। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी और बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस मौके पर नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर, शिक्षक फूलचंद्र डावरिया, शिक्षिका आंचल सिंह, सौम्या सिंह, सृष्टि, अपूर्वा, साधना, मिनाक्षी, शिल्पी, अमृता, विनीता, शान्ती, पायल, प्रियंका, अनुभव, रमन, आशीष, अमन आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.