रुडकी, जुलाई 5 -- रसूलपुर तेलीवाला में शनिवार को आर्य समाज की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। लोगों ने चुने गए पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। रसूलपुर उर्फ तेलीवाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान हरपाल सैनी एवं संचालन टेकचंद्र के द्वारा किया गया। बैठक में दिवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान पद पर चेतराम आर्य, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, मंत्री अभिषेक, उप मंत्री प्रदुमन, कोषाध्यक्ष मास्टर टेकचंद आर्य, उपकोषाध्यक्ष सुरेश आर्य को चुना गया। बाबूराम, मुनेश कुमार, रतन सिंह सैनी, लक्ष्मी सैनी, शिवम सैनी, विपुल सागर, रॉबिन, गौरव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहां मौजूद अन्य आर्यजनों ने सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.