गुमला, दिसम्बर 5 -- डुमरी। नावाडीह चौक स्थित चेतन प्रीस्कूल में नए सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन शुरू कर दिए गए हैं। ढाई वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए प्री-नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के कक्षाओं में दाखिला लिया जा सकता है। अभिभावक कार्यालय समय में फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।संचालक चेतन लाल मिंज ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम का यह विद्यालय पिछले तीन वर्षों से संचालित है और नए सत्र में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा बच्चों के लिए स्कूल वैन की सुविधा भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...