रांची, मार्च 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा के खेलकूद विभाग की मेजबानी में चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार को हुई। बीआईटी क्रिकेट ग्राउंड में जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय और पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण विद्यार्थी ने उद्घाटन किया। पहले दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच बीआईटीट पटना और बीआईटी मेसरा के बीच हुआ, इसमें मेजबान बीआईटी मेसरा ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच सरला बिरला की टीम ने जीता। तीसरे मैच में उषा मार्टिन की टीम में जीत दर्ज की। वहीं, चौथे मैच में निफ्ट ने 12 रन से जीत दर्ज की। कार्यवाहक कुलपति डॉ अशोक शरण, डॉ भास्कर कार्ण, डॉ एसपी सिंह, डॉ ओपी पांडेय मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.