गाजियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली 3 नाबालिग बहनों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। चेतन और उसकी तीन पत्नियों के कुल छह बैंक खातों की जांच के बाद सामने आया कि परिवार 2 साल से तंगहाली में जी रहा था। कभी कोई लोन, कभी किसी से उधार तो कभी छोटी-मोटी आमदनी से जैसे-तैसे चेतन गुजारा कर रहा था। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि 16 से 12 साल की इन बच्चियों ने किस हालात में इतना खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। गाजियाबाद में टीला मोड़ थानाक्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में 3 फरवरी की रात 3 नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट्स से लड़कियों के कोरियन गेम्स और कल्चर से प्रभावित होने की बात सामने आई थी। वह पिता से अक्सर कोरिया ले जाने की जिद करती थीं। यह भी सामने आय...