रामपुर, फरवरी 5 -- केशगढ़ गोधी गांव में बुधवार को आयोजित तीन दिवसीय विशाल चेतना समागम में हजारों की संख्या में संगत जुटी। इसे सिख धर्म के प्रसिद्ध प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों ने संबोधित किया और धर्म के प्रति जागरूकता फैलाई। इस धार्मिक समागम के लिए केशगढ़ गोधी गांव के एक खेत में सुसजित विशाल पंडाल लगाया गया था। सवेरे वहां धार्मिक जयकारों के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया और अरदास के बाद उनकी हुजूरी में समागम प्रारंभ हुआ। प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों ने संगत को गुरुवाणी और सिख सिद्धांतों के प्रति जागरूक किया। इसी के साथ उन्होंने पाखंडवाद को त्यागकर केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं पर चलने और उन्हीं के सम्मुख नतमस्तक होने की भावुक अपील भी की। प्रचारक ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ही सिखों के शाश्वत...