चतरा, अक्टूबर 9 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से कान्हाचट्टी प्रखंड के चारू पंचायत अन्तर्गत दूल्हा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश वर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता कैलाश भुईयां और संचालन दिनेश्वर राम भुईयां ने किया। बैठक में चर्चा किया गया कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। कई युवा ब्राउन शुगर के आदत के वजह से आत्महत्या तक कर लिया है। नशे की आदत के कारण कितने घर बर्बाद हुए हैं, कितने लोग गरीबी के दलदल में हैं। महिलाओं की जिम्मेवारी ज्यादा है। घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा सकती है। इस बैठक में कामेश्वर गंझू, भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.