मिर्जापुर, जुलाई 15 -- चेतगंज। गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने विकासखंड कोन क्षेत्र के हरसिंहपुर मल्लेपुर गंगा घाट पर गंगा बाढ़ की स्थिति निरिक्षण किया। बाढ़ चौकी एवं बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। डीएम प्रियंका निरंजन गंगा बाढ़ को देखने मंगलवार को दिन के लगभग 12 बजे विकासखंड कोन क्षेत्र के हरसिंहपुर मल्लेपुर गंगा घाट पर पहुंची। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन क्षेत्र के बाढ़ चौकी जूनियर हाई स्कूल तिलठी पर उपस्थित बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को गंगा बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होंने बाढ़ राहत शिविर मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मवैया में जाकर अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम सदर, खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह व बाढ़ राहत चौकी में तैनात कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.