पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- बेरीनाग। चेतक क्रिकेट क्लब की ओर से गणाई के राइंका बनकोट में स्व. सुरेश बनकोटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। महिला क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला चेतक बनकोट व नायल के बीच खेला गया। चेतक बनकोट की महिला टीम ने पहले खेलते हुए 5 ओवर में 16 रन बनाए। वहीं नायल की टीम ने 4 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पूर्व दायित्वधारी खजान गुड्डू ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...