बिहारशरीफ, मार्च 20 -- चेचक की सूचना पर पहुंचा चिकित्सक दल स्वच्छता तथा पौष्टिक भोजन की सलाह शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर क्षेत्र के चकदीवान मोहल्ले में चेचक का संक्रमण फैलने की सूचना पर बुधवार को चिकित्सकों का दल लोगों की सुध लेने पहुंचा। हालांकि, घर-घर जांच में चेचक से संक्रमित कोई भी नहीं मिला। चिकित्सा दल में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, गायत्री कुमारी, सर्वेश्वर प्रसाद, धर्मवीर चौधरी व प्रभाष पांडेय शामिल थे। डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लोगों ने मोहल्ले में कुछ बच्चों में चेचक के संक्रमण की सूचना दी थी थी। इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जांच की। लेकिन, कोई संक्रमित नहीं मिला। डॉ सिंह ने बताया कि अभी मौसम में हो रहे बदलाव के कारण चेचक के संक्रमण का खतरा रहता है। चेचक के संक्रमण से बचने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.