पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भाजपा नेत्री स्मिता ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चेगौना धाम, श्री राधे कृष्ण मंदिर, छत्तरपुर के राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर एवं देवगन के राधे कृष्ण मंदिर में पूजा की। साथ ही संबंधित धार्मिक स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चेगौना धाम परिसर में पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाने की दिशा में पहल करने की बात कही। भाजपा नेत्री ने खोढ़ी निवासी नंददेव यादव के पुत्र मनीष यादव के सड़क दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। भाजपा नेता मोहन जायसवाल, ईश्वरी पांडेय, चेतन चौहान, भगवान दास, गनौरी पासवान, राजेन्द्र पासवान, दीपक गुप्ता, सांसद के निजी सचिव अलख दूबे, मुखिया हरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, निर्मल...