हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण को सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में धारा 138 एन आई एक्ट के बारे में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, दीपक नाथ सरस्वती द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी बैंक में अपने द्वारा रखे गए खाते से किसी अन्य व्यक्ति को किसी ऋण या अन्य दायित्व के पूर्ण या आंशिक भुगतान हेतु कोई चेक जारी किया जाता है और वह चेक बैंक द्वारा अवैतनिक लौटा दिया जाता है, चाहे इसका कारण यह हो कि उस खाते में जमा राशि चेक का भुगतान करने के लिए अपर्याप्त है या वह राशि उस बैंक के साथ किए गए समझौते के अनुसार उस खाते से भुगतान की जाने वाली राशि से अधिक है, तो ऐसे व्यक्ति को अपराध का दोषी...