गाजीपुर, जनवरी 9 -- रेवतीपुर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बक्सर जेएम फर्स्ट क्लास कोर्ट संख्या-6 की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर की। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण कुमार राय को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बक्सर कोर्ट में पेश कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी ने बिहार निवासी मृतुंजय को लगभग 12 लाख रुपये का चेक दिया था, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...