कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चेक बाउंस के एक मामले में ओबीसी मोर्चा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संतोष यादव को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 10 लाख रुपये से अधिक की राशि के चेक बाउंस से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष यादव, जो कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड़ चेकनाका के समीप रहते हैं, के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। वह कई दिनों से फरार चल रहे थे। बुधवार तड़के कोडरमा पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि चेक बाउंस मामले में संतोष यादव के खिलाफ वारंट था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बुधवार की शाम उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...