आगरा, जनवरी 30 -- चेक डिसऑनर में आरोपित सुमित खनेजा निवासी अकोला महाराष्ट्र को अदालत ने तलब किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम दीक्षा भारती ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। वादी मै. एवरी शूज के प्रोपराइटर मनोज सरीन ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के व्यापारी सुमित खनेजा ने उनसे जूते खरीदे थे। आरोपित ने लंबे समय तक माल का भुगतान नहीं किया। निरंतर तगादा करने पर आरोपित ने चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...