पिथौरागढ़, जनवरी 12 -- पिथौरागढ़। जनपद में न्यायायल की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चेक बाउंस के तहत पंजीकृत वारंटी जगदीश चंद्र खर्कवाल निवासी सुवाकोट को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पांडेय ने बताया कि बार-बार समन भेजने के बावजूद आरोपी के न्यायालय में पेश न होने पर वारंट जारी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...