सीवान, नवम्बर 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पहले चरण में 6 नवंबर को आठ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव-मतदान को लेकर प्रशासनिक महकमा हर स्तर पर अलर्ट दिख रहा है। सीवान की यूपी व सारण से जुड़ी सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। साथ ही जिले में स्थापित सभी स्टैटिक चेक- पोस्ट, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर दिन रात निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में सभी तरह के वाहनों की लगातार चेकिंग हो रही है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी संचालन को लेकर जिला में आदर्श आचार संहिता को सख्ती से अनुपालन करवाया जा रहा है। जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित स्टैटिक चेक पोस्टों पर 24 घंटे प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल द्वारा निगरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.