गया, दिसम्बर 24 -- समेतिक जांच चौकी,डोभी पर विदेशी शराब की खेप लदी बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई। 300 बोतल के शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। शराब के साथ हजारीबाग के युवक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि नए साल को लेकर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। जिले भर में छापेमारी भी तेज कर दी गई है। इसी दौरान शराब की बड़ खेप आने की गुप्त सूचना पर चेक पोस्ट की टीम को अलर्ट कर दिया गया। मंगलवार की रात जांच के दौरान झारखंड से आ रही बोलेरो गाड़ी रुकवायी गई। जांच में बोलेरो में विदेशी शराब भरी कार्टन मिली। 300 बोतल विदेशी शराब लदी गाड़ी को जब्त कर लिया गया। साथ ही 153 लीटर शराब के साथ हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव निवासी सकलदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमार...