फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बा निवासी विपिन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उसकी चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर बना 12 लाख 50 हजार रुपए भरकर पैसे निकालने का प्रयास किया गया था। जब पीड़ित के फोन पर मैसेज आया तब पीड़ित ने बैंक जाकर बैंक में और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई परंतु कोई कार्रवाई नही हुई थी। इसी प्रकार उनके भाई विनीत कुमार की फर्म के साथ भी घर से चेक चोरी कर आत्मीश अग्रवाल व उसके पति दीपक चन्द्र व शिवम अग्रवाल ने फर्जी हस्ताक्षर बना तीन लाख 75 हजार रुपए अपने फर्म में ट्रांसफर कर लिया है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...