सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम निगाही मोड़ पर तेज रफ्तार बलेनो कार की चपेट में आकर पैदल जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि कार चालक पुलिस की वाहन चेकिंग से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार के कारण अनियन्त्रित हो गया था।मृतक कैलाश सफाईकर्मी (स्वीपर) के रूप में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तिराहे पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसको देख यूपी नंबर की बलेनो कार के चालक ने रफ्तार से वाहन दौड़ा दिया जिससे साइकिल के साथ पैदल जा रहे कैलाश को कार ने सीधी टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गयी।टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे खड़ी एनसीएल सुरक्षा वाहन से जा भिड़ी और पलट गई। पुलिस की ओर से अब तक चालक की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की ...