प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अचानक शुरू हुई चेकिंग से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कम्प मच गया। बाजार के कई मेडिकल स्टोर के शटर पलभर में ही बंद हो गए। टीम ने एक मेडिकल स्टोर से दो सैंपल जमा कराए और अन्य मेडिकल स्टोर के बारे में जानकारी जुटाई। ड्रग विभाग की टीम मंगलवार अपरान्ह फतनपुर इलाके के सुवंशा बाजार पहुंची और एक मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करने लगी। चेकिंग की सूचना बाजार में फैल गई। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर अपना शटर बंद कर गायब हो गए। एक मेडिकल स्टोर से दो सैंपल जांच के लिए जमा कराए गए हैं। उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.