जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में विभिन्न क्षेत्र से कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे बतौर फाइन के रूप में 67 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। खबर के अनुसार ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे लोगों से फाइन की राशि लेकर भविष्य में हेलमेट लगाकर सफर करने की नसीहत दी गई। कुछ बाइक सवार ऐसे थे जिनके वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। इस चेकिंग अभियान के दौरान ही नगर थाना क्षेत्र से एक बाइक बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद की गई बाइक चोरी की है। इस संबंध में अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...