अमरोहा, फरवरी 4 -- अमरोहा। जिले में सोमवार रात तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना था। अभियान के दौरान पटाखा मारने वाली बुलेट मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, फॉल्टी नंबर प्लेट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 255 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग में पटाखा मारते हुए चल रही एक बुलेट को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों एवं हाईवे पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। एसपी अमित कुमार आनंद ने चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने की बात कही

हिंदी...