अयोध्या, सितम्बर 6 -- अयोध्या। प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिवहन आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में नो हेलमेट- नो फ्यूल अभियान चलाया गया। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की गई। अभियान के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया और बिना हेलमेट वाहनों का चालान भी किया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट के 22 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलाचा सड़क पर चेकिंग के दौरान पांच वाहन ओवरलोडमें सीज किए गए और एकवाहन बिना परमिट के सीज किया। चेकिंग में प्रवर्तन दल के कांस्टेबिल दुर्गेश सिंह व अन्य शामिल रहे। एआरटीओ ने बताया कि अभियान 30 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। नो हेलमेट न फ्यूल का उद्देश्य लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लागू कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.