उरई, जनवरी 16 -- उरई। उरई रेलवे स्टेशन समेत झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों में 164 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें ज्यादातर बेटिकट चलने वाले थे। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम में शामिल मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय मनोहर लाल मीणा, ज्ञान सिंह, डीएस मीणा, एमएस पटेल, जमशेर खान, जेके वर्मा, मुद्दसर खान, हामिद खान, साकेत यादव ने झांसी, कानपुर मेमू के साथ इंटरसिटी, साबरमती एक्सप्रेस, पुणे लखनऊ आदि ट्रेनों को चेक किया गया। यहां पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.