मेरठ, फरवरी 2 -- दौराला। थाना पुलिस ने दौराला लावड़ मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दौराला लावड़ मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया और थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दौराला निवासी प्रिंस बताया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...