महाराजगंज, दिसम्बर 13 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान उस वक्त कामयाबी मिल गई जब एक संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर चेकिंग शुरू कर दिया। पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति बाइक चोर निकला और उसके पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। थाना क्षेत्र के गांव कुरहवां काली मंदिर के निकट पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव बटईडीहा निवासी सुभानअल्लाह कुरहवा काली मंदिर के रास्ते चोरी की बाइक से नेपाल जाने की फिराक में था। उसी दौरान पुलिस रात्रि गस्त कर रही थी । पुलिस का आमना सामना हुआ तो वह भागने की फिराक में था , हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया । और पूछताछ शुरू किया तो उसके पास मौजूद बाइक चोरी की निकली। पुलिस को समझते देर नहीं लगी की उनके हत्थे चढ़ा व्यक्ति बाइक चोर है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.