बुलंदशहर, फरवरी 24 -- थाना पुलिस ने सोमवार को खैरपुर नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कैंटर से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। कैंटर से पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 52 पेटियां मिलीं, जिनमें 2496 पब्बे भरे थे। अवैध शराब की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक जयसिंह निवासी पुरखास, थाना गुन्नौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार शराब अवैध रूप से क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...