सहारनपुर, मई 7 -- नकुड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अविनाश गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से तीन बाइक व दो फर्ज़ी नंबर प्लेट भी बरामद की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी विशु पुत्र मुकेश व विशाल पुत्र ब्रजेश गांव सुनहटी खड़खड़ी, थाना गागलहेडी ने पूछताछ में बताया कि पैसों के लालच में वह बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर अन्य स्थानों पर बेचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...