अमरोहा, दिसम्बर 18 -- जोया। डिडौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी पौनिया और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह के मुताबिक एसआई कमल सिंह बुधवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सिवोरा मोड़ पर पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध दिख रहे युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पौनिया और 12 बोर के सात जिंदा कारतूस मिले। कोतवाली लाकर पूछताछ में युवक ने अपना बाबूराम पुत्र शिवचरन निवासी गांव शेखूपुरा गुर्जर बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा प्रवीण कुमार, कांस्टेबल दीपक, अवध बिहारी, प्रशांत व विपिन शामिल रहे। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी बाबूराम से गहनता से पूछताछ के ब...