फतेहपुर, फरवरी 22 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चिल्ली गांव के पास से मौरंग लदे चार ट्रैक्टर पकड़ लिए। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नियमित जांच के दौरान ट्रैक्टरों को रोका गया, लेकिन चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करा दिया गया है। संबंधित विभाग को सूचना भेज दी गई है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...