उरई, फरवरी 15 -- उरई। ट्रेनों में वेंडरों की चेकिंग पर निकली झांसी की आरपीएफ टीम के सदस्य का उरई स्टेशन पर नशेबाज से विवाद हो गया। नोंकझोंक के साथ धक्का मुक्की का प्रयास किया गया। मामला इतना बढ़ा नशेबाज ईंट लेकर सदस्य को मारने के लिए दौड़ पड़ा। हालांकि सूचना पर आई रेलवे पुलिस ने आरपीएफ के साथ एक्शन लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि अभद्रता करने वाले नशेबाज के विरुद्ध टीम के हेड कांस्टेबल ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। वेंडरों की धरपकड़ के लिए झांसी आरपीएफ की स्पेशल टीम रविवार को ट्रेनों में चेकिंग करने निकली। 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान चार सदस्यीय टीम ने चार वेंडरों को पकड़ा। यह पेंट्रीकार के वेंडर थे, जिनका कुछ दिन पहले रेलवे से कांटे्रक्ट खत्म हो गया था। भनक लगने से टीम ने चार इन सभी को पकड़ा लिया। इनक...