रामपुर, जून 6 -- नगर में बाजपुर-दढ़ियाल मार्ग स्थित खनन चेकपोस्ट पर बृहस्पतिवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ओवरलोड डंपर चालक ने चेकिंग टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने सात बजे पुलिसकर्मियों संग राजस्व कर्मी खनन वाहनों की रॉयल्टी जांच रहे थे। इसी दौरान बालू से भरे एक तेज रफ्तार डंपर को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी। डंपर चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। समय रहते पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पर स्वार सीओ अतुल कुमार पांडे ने बताया कि वे फिलहाल सरकारी कार्य से प्रयागराज (इलाहाबाद) गए हुए हैं। वहीं, कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक ने बताया क...