बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर शमशाद निवासी जगदीशपुर, नटबाग थाना मुंडेरवा को बस्ती-कांटे मार्ग पर ग्राम अहरा बुधा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक बाइक, अवैध तमंचा 12 बोर व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई बार में चीनी मिल से लोहा चुराया है। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.