शाहजहांपुर, मार्च 3 -- खुटार। खुटार पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान खुटार बण्डा रोड से गुजर रहे तीन जुगाड़ वाहनों को पकड़ा। जुगाड़ वाहनों के कागजात आदि मांगने पर दो पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन दिखाने लगे जबकि जुगाड वाहन तीन पहिया है। एस आई अशोक कुमार ने तीनों जुगाड वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया। क्षेत्र में दर्जनों जुगाड वाहन कबाड़ का सामान लेकर फर्राटा भरते दिखाई देते है। जिनको दो पहिया वाहन काटकर तीन पहिया ठेली बनाया गया है। जिनके कागजात भी पूर्ण नहीं है। विगत 19 जनवरी को कबाड़ पर मजदूरी करने वाले कस्बा के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी जगतपाल गुप्ता की कबाड़ी के जुगाड वाहन से गिरकर घायल हो गया था। गंभीर हालत में सीएचसी में मेडिकल कालेज ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.