लखनऊ, जनवरी 11 -- मलिहाबाद चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। बाइक काकोरी के दुर्गागंज से चोरी की गई थी। मलिहाबाद कस्बा इंचार्ज अमन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार शाम को मलिहाबाद चौराहे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान काकोरी के पठानगढी मोहल्ला निवासी सूरज कनौजिया को एक मोटर साइकिल के साथ रोका गया। मांगने पर वह कागजात नहीं दिखा पाया। ई चालान ऐप पर चेक किया गया तो बाइक सर्वेश के नाम दर्ज मिली। सर्वेश से पता चला कि उसकी बाइक 6 जनवरी 2026 को काकोरी के दुर्गागंज इलाके से चोरी हो गयी थी। जिसका मुकदमा काकोरी थाने पर दर्ज है। जांच में आरोपी पाए जाने पर सूरज को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की गई। ----------- युवतियों ने ...