बरेली, फरवरी 9 -- चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ हाफिजगंज के सैंथल महलवालान में मारपीट की गई। मामले की जानकारी पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी मौके से भाग निकले। ‎जानकारी के मुताबिक बिजली चोरी रोकने के लिए गई हुई छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के एक मामले में 5.60 लाख रुपये जुर्माना भी लगा था। बिल भुगतान कराने के लिए संबंधित लोगों से कहा गया तो कुछ लोगों ने टीम के साथ मारपीट कर दी। स्थानीय स्तर पर मामले को निस्तारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीओ अरुण कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मामले के हाफिजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...