रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ, पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ रुद्रपुर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा क्षेत्रों में टीमें बनाकर ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें 169 वाहनों का चालान किया गया। 9 वाहनों का सीज किया गया। उन्होंने बताया कि 11-13 फरवरी तक 569 वाहनों के चालान और 31 वाहन सीज किए गए। साथ ही 12.28 लाख का जुर्माना वसूला गया। वहीं एआरटीओ काशीपुर संदीप वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, जसपुर क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीदार, पुलिस की 4 टीमें बनाकर ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, बिना नंबर प्लेट चेकिं...