भदोही, जनवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को निर्धारित स्थलों पर परिवहन विभाग की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 64 वाहनों का चालान काटते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। विभागीय सख्ती से बाइक और कार सवारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान एआरटीओ रामसिंह ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सघन चलेकिंग चल रहा है। इसी क्रम में परिवहन टीम द्वारा 35 हेलमेट, दस गलत दिशा चलने, वाहन चलाते मोबाइल का प्रयोग करने में पांच, ड्रंकन ड्राइव में चार एवं सीट वेल्ट न लगाने पर दस समेत कुल 64 वाहनों का चालान काटा गया। राहवीर योजना के तहत लोगों को पंपलेट भी बांटा गया। सड़क सुरक्षा के उलंघन से होने वाले हानि से भी रुबरू कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...