जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों और अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार की देर शाम तक उक्त अभियान में बराबर थाने की पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया। उसके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जहानाबाद शहर के अरवल मोड़, काको मोड, बभना और अलगाना मोड व जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न थाने के पुलिस कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई गाड़ियां पकड़ी गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कई के प्रदूषण के कागजात सही नहीं थे तो कई वाहनों में अन्य खामियां रहने की वजह से गाड़ियां पकड़ी गई थी। बतौर जुर्माना के रूप में उन लोगों से एक लाख 12 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.