बिजनौर, फरवरी 7 -- प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व कस्बा इंचार्ज एसआई ब्रजेश शर्मा ने शुक्रवार शाम हल्दौर चौराहे पर पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिजनौर की ओर से आ रहे लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोका गया। जब चालक से वाहन के कागजात मांगे गए तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राली में भारी मात्रा में लकड़ी ओवरलोड पाई गई। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही सीज कर दिया। बताया की नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...