भदोही, जनवरी 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर अफसरों की टीम ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 33 रेल यात्री बिना टिकट के धराए जबकि 58,540 रुपये वसूल किए गए। टीम ने बनारस-प्रयागराज-रामबाग रेल खंड पर चलने वाली 65132 प्रयागराज रामबाग मेमू 65131, मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस समेत कई सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग किया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएन मिश्रा, मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, टिकट निरीक्षक माहरूफ खान, उमेश यादव, अमित समेत 21 टिकट जांच कर्मचारियों तथा पांच रेलवे सुरक्षा बल के जवान रहे। बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर...